Showing posts with label yuvak parishad. Show all posts
Showing posts with label yuvak parishad. Show all posts

Sunday, 17 August 2014

किशनगंज १७ अगस्त २०१४ राष्ट्रीय ज्ञानशाला दिवस समारोह Gyan shlal Diwas Prograame at kishanganj

किशनगंज १७ अगस्त २०१४ संदीप बाफना(तेयुप न्यूज )

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा किशनगंज के ज्ञानशाला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को राष्ट्रीय ज्ञानशाला दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के तहत ज्ञानार्थी बच्चों  व उनकी प्रशिक्षिकाओं के साथ संस्कार वर्धक संदेशों का प्रचार करते हुए रैली निकाली गई। संयोजिका सुश्री सायर कोठारी  ने बताया कि रैली तेरापंथ भवन से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते  पुन तेरापंथ भवन पहुंची। प्रभात फेरी में ज्ञानशाला के बच्चों ने  रैली के रूप में स्लोगन, बैनर एवं विभिन्न संस्कार जागरण के उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे। महिला मंडल के महिलाओं ने जो चाहते हो सुख से जीना भूल चूक में न मदिरा पीना, न मांस खाना का नारा लगा शहर वासियों को अहिंसा व मद्य निषेध का सम्यक पाठ पढ़ाया। स्थानीय ज्ञानशाला संयोजक ने ज्ञानशाला प्रारुप के बारे में जानकारी दी। ज्ञानशाला प्रभारी ने यह भी बताया की तेरापंथ धर्म संघ में ज्ञानशाला के माध्यम से बच्चो में संस्कार , सेवा एवं धर्म का बीजा रोपण किया जाता है ... जिससे वे देश परिवार के अच्छे संस्कारिक बेटे बेटी बन सके ! उन्होंने कहा कि ज्ञानशाला संस्कार निर्माण का महत्वपूर्ण उपक्रम है।
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के पश्चात नाश्ता की व्यवस्था भी की गयी थी जिसका सभी बच्चो ने लाभ उठाया।

Sunday, 13 July 2014

तेरापंथ युवक परिषद किशनगंज सत्र २०१४ - १५ की कार्यकारिणी शपथ ग्रहण

तेरापंथ युवक परिषद किशनगंज की सत्र २०१४ - १५ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज दिनाक १३ जुलाई को तेरापंथ भवन में नव मनोनीत अध्यक्ष श्री विरेन्द्र दुगड़ विरेन्द्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ तेयुप सदस्यों द्वारा नवकार मंत्र गायन से हुआ । इस कार्यक्रम में युवको की भरपूर उपस्तिथि थी । निवर्तमान अध्यक्ष श्री मनीष दफ्तरी ने नव मनोनीत अध्यक्ष श्री विरेन्द्र दुगड़ व अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई ।अध्यक्ष श्री विरेन्द्र दुगड़ ने अपने प्रथम अध्यक्षीय वक्तव्य में इस जिम्मेदारी को तन मन धन से निभाने का संकल्प करते हुए गुरुवों के प्रति वंदना अर्ज की एवं समस्त परिषद् से सहयोग का आह्वान किया इस अवसर पर उन्होंने अपनी नयी टीम की भी घोषणा की । 

श्री प्रताप बैद- उपाध्यक्ष I
श्री प्रकाश बोथरा- उपाध्यक्ष II
श्री रितेश बैद- मंत्री
श्री राजेश कोठारी - सहमंत्री I
श्री अमित दफ्तरी- सहमंत्री II
श्री नवीन बाफना- कोषाध्यक्ष
श्री अनिल लुनिया - संगठन मंत्री
श्री संदीप बाफना - सोशल मीडिया प्रभारी
श्री मिलन बैद - किशोर मंडल प्रभारी 

इसके साथ ही उन्होंने ५ संयोजक २१ कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की। आभातेयुप के क्षेत्रय सहयोगी श्री राजेश बैद ने नव निर्मित अध्यक्ष को बधाई दी व निवर्तमान अध्यक्ष श्री मनीष दफ्तरी के सफल कार्यकाल की अनुमोदना की और धर्म संघ के लिए सभी सदस्यों को पूर्ण रूप से जागरूक रहने का आह्वान किया।
ओम अर्हम 

Visit our website www.typkishanganj.com for more details