Showing posts with label kishanganj. Show all posts
Showing posts with label kishanganj. Show all posts

Tuesday, 21 October 2014

Teyup kishanganj team wishes all of you a Happy & Prosperous Diwali.

शक्तिमान हो न्याय सत्य की सदा विजय हो
भ्रष्टाचारी गहन अँधेरा क्रमश: क्षय हो।
राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रकाशित हो हर दिल में
पावन दीपावली सभी को मंगलमय हो।।
Teyup kishanganj team wishes all of you a Happy & Prosperous Diwali.

Sunday, 24 August 2014

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर अभिनव सामयिक कार्यक्रम

किशनगंज २४ अगस्त २०१४ -संदीप बाफना(तेयुप न्यूज)
पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर  अभातेयुप के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद् किशनगंज द्वारा तेरापंथ भवन के पावन प्रांगन में अभिनव सामयिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ज्ञानशाला प्रशिक्षिका श्रीमति लता बैद, श्रीमति सोनिया श्रीमाल, श्रीमति प्रभा बैद, श्रीमति सुमन सुराणा  द्वारा उपस्थित श्रावक समाज को अभिनव सामायिक का प्रयोग करवाया गया । तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, कन्या मंडल, किशोर मंडल सभी ने अभिनव सामायिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें भाईयों ने बड़ी उत्साह से भाग लिया व १घंटे तक तप जप व मोन की साधना की। अभिनव सामायिक के इस प्रयोग में लगभग ३३ बच्चे, ७१ महिलाएं और ४२ पुरुषों ने सहभागिता दर्ज करा कर इसका लाभ उठाया।

Friday, 22 August 2014

पर्युषण महापर्व २०१४

जय जिनेन्द्र
आज से पर्युषण महा पर्व का प्रारम्भ हो रहा है ।आप सब को हार्दिक बधाई ,तप साधना धर्म का अवसर आ गया है। धर्म साधना के लिए सबसे उत्तम समय है ! सभी इसका लाभ ले .. अपने वाणी का, खाने का, पहनने का , संयम कर के भी हम साधना कर सकते है ! रोजाना एक सामायिक जरुर करे ! हो सके तोे आप रात्रि भोजन का त्याग करे ! जीवन में कष्टों को दूर करने के ये सबसे उत्तम समय है। सभी इस समय का जरुर लाभ लेवे।
पर्युषण !  जैन धर्म का प्राण है !
तेयुप किशनगंज

Tuesday, 22 July 2014

MEGA BLOOD DONATION DRIVE-2 ON 06TH SEP 2014

Akhil Bhartiya Terapanth Yuvak Parishad(ABTYP) will organise a  Mega Blood Donation Drive all over INDIA on 06th september 2014

  ABTYP are targeting more than 100000 (One Lac) units of blood collection across multiple cities and multiple locations. This will be collected separately but simultaneously on the same day – same time and under the same banner. We want to take recognition of this record by getting it registered in the Guinness World Records. Such will be the pride of the participants that they have been a part of a World Record – unperformable, unthinkable & unattainable individually.

HAVE A BIG HEART, DONATE BLOOD!!    SAVE LIFE, SAVE HUMANITY!

              Camp Organiser : Terapanth Yuvak Parishad Kishanganj BR (www.typkishanganj.com)

FOR DOWNLOAD OF BANNERS,LOGOS AND OTHER STATIONARY PLEASE VISIT THE WEBSITE   www.abtypmbdd.com


Sunday, 13 July 2014

तेरापंथ युवक परिषद किशनगंज सत्र २०१४ - १५ की कार्यकारिणी शपथ ग्रहण

तेरापंथ युवक परिषद किशनगंज की सत्र २०१४ - १५ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज दिनाक १३ जुलाई को तेरापंथ भवन में नव मनोनीत अध्यक्ष श्री विरेन्द्र दुगड़ विरेन्द्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ तेयुप सदस्यों द्वारा नवकार मंत्र गायन से हुआ । इस कार्यक्रम में युवको की भरपूर उपस्तिथि थी । निवर्तमान अध्यक्ष श्री मनीष दफ्तरी ने नव मनोनीत अध्यक्ष श्री विरेन्द्र दुगड़ व अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई ।अध्यक्ष श्री विरेन्द्र दुगड़ ने अपने प्रथम अध्यक्षीय वक्तव्य में इस जिम्मेदारी को तन मन धन से निभाने का संकल्प करते हुए गुरुवों के प्रति वंदना अर्ज की एवं समस्त परिषद् से सहयोग का आह्वान किया इस अवसर पर उन्होंने अपनी नयी टीम की भी घोषणा की । 

श्री प्रताप बैद- उपाध्यक्ष I
श्री प्रकाश बोथरा- उपाध्यक्ष II
श्री रितेश बैद- मंत्री
श्री राजेश कोठारी - सहमंत्री I
श्री अमित दफ्तरी- सहमंत्री II
श्री नवीन बाफना- कोषाध्यक्ष
श्री अनिल लुनिया - संगठन मंत्री
श्री संदीप बाफना - सोशल मीडिया प्रभारी
श्री मिलन बैद - किशोर मंडल प्रभारी 

इसके साथ ही उन्होंने ५ संयोजक २१ कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की। आभातेयुप के क्षेत्रय सहयोगी श्री राजेश बैद ने नव निर्मित अध्यक्ष को बधाई दी व निवर्तमान अध्यक्ष श्री मनीष दफ्तरी के सफल कार्यकाल की अनुमोदना की और धर्म संघ के लिए सभी सदस्यों को पूर्ण रूप से जागरूक रहने का आह्वान किया।
ओम अर्हम 

Visit our website www.typkishanganj.com for more details

Sunday, 5 January 2014

Kishanganj Anuvarat Sankalp Yatra

अणुव्रत संकल्प यात्रा - किशनगंज बिहार
समणी ज्योति प्रज्ञाजी एवं मानस
प्रज्ञाजी के सान्निध्य में चल रही ईस्ट जोन
कि अणुव्रत संकल्प यात्रा आज ०५/०१/२०१४ किशनगंज मैं आ रही है. 


संवादसूत्र : किशनगंज शहर में अणुव्रत संकल्प यात्रा रथ पहुंचने को लेकर को तेरापंथ समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। समणी ज्योति प्रज्ञाजी ने कहा कि आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी समारोह 2013 के
मद्देनजर गत 24 नवंबर को कोलकाता से पूर्वांचल अणुव्रत संकल्प यात्रा रथ रवाना हुआ। आज रविवार ०५/०१/२०१४ को किशनगंज बिहार शहर में प्रवेश हुए रथ का जोरदार स्वागत किया गया। इसे लेकर रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न स्थानों का परिक्रमा कर स्थानीय तेरपंथ भवन पहुंची। जहां रथ का स्वागत किया गया। यात्रा रथ में चल रही समणी ज्योति प्रज्ञाजी ने आचार्य तुलसी जी के आदर्शो को दर्शाते हुए
कहा कि वे जन कल्याणी आचार्य थे। वे अंतिम सांस तक मानवता की सेवा में लगे रहे। अणुव्रत का अर्थ है : समाज में बुराई रुपि रावण को अंत करना।

अणुव्रत संकल्प यात्रा - किशनगंज Anuvarat sankalp yatra Kishanganj Bihar

अणुव्रत संकल्प यात्रा - किशनगंज 

Sunday 05/01/2014

समणी ज्योति प्रज्ञाजी एवं मानस
प्रज्ञाजी के सान्निध्य में चल रही ईस्ट
जोन कि अणुव्रत संकल्प यात्रा के तहत मनमोहक
रैली कि कुछ झलकियां जिनमे बच्चों का उत्साह देखने
लायक था ।